Display bannar

सुर्खियां

ताजनगरी आए संजीव कपूर, जानिये मास्टर शेफ ने क्या दिए टिप्स



आगरा : आगरा की महिलाओ के कोकोनट क्लब के बुलावे पर आगरा आये मास्टर शेफ संजीव कपूर ने महिलाओ को खाना बनाने की रेसिपी सिखाईं और एक अच्छा कुक बनने के टिप्स भी दिए। वही महिलाओ मे संजीव कपूर के साथ सेलफ़ी का खासा क्रेज़ देखने को मिला| 

विशेष बातचीत में संजीव कपूर ने कई राज खोले... पेश हैं संजीव से बातचीत के कुछ अंश
  1. संजीव कपूर ने मास्टर शेफ के नए प्रोमो हॉबी से नही बनता मास्टर शेफ के बारे में बताते हुए कहा की यह तो बस कुछ नया करने के लिए था और सिर्फ शौक से आप अच्छा रसोइया नही बन सकते उसके लिए जूनून चाहिए।
  2. एक अच्छा शेफ बनने के लिए 100% फूडी होना जरुरी है।
  3. हर किचेन में एक मास्टर शेफ होता है भले ही उसे करोडो का इनाम नही मिलता पर रोज उसकी परिक्षा होती है।
  4. महिलाओं को एक्सपेरिमेंट करते रहना चाहिए और अगर कोई डिश गलत बन जाए तो कहना चाहिए की संजीव कपूर ने बनाई थी।
  5. भारत पाक विवाद हमारे मतलब का नही है यह विवाद राजनैतिक हो सकता है धार्मिक हो सकता है पर खाने में नही हो सकता क्योकि स्वाद की कोई सरहद नही होती।
  6. भारतीयो को खाना सबसे ज्यादा पसन्द होता है। इसका उदाहरण उनका चैनल खाना खजाना है जो यूट्यूब का सबसे लोकप्रिय चैनल है।
  7. खाना बनाने का कोई रूल नही होता है बस कांफिडेंस होना चाहिए।
  8. यु तो मैंने बहुत सितारों को खाना खिलाया है पर अगर मुझसे ख्वाहिश पूछी जाए तो मैं चार्ली चैप्लिन को खाना खिलाना पसन्द करूँगा क्योकि उनका कमेंट या कॉम्प्लीमेंट सब हंसी के एक्सप्रेशन्स पर होगा ऐसे में यह पता करना मुश्किल होगा की वो खुश हुए या दुखी।
  9. बीवी के हाथ की बनी हर डिश पसंद है क्योकि मना करने या नापसन्द करने की मुझमे हिम्मत नही है।
  10. छोटे शहरो का ट्रेडिशनल खाना फेमस होता है मीडिया को मेरे साथ शहर की लोकल दुकानों की फ़ोटो पब्लिश करनी चाहिए।
  11. महिलाये मुझसे खाना बनाना कम सीखती है और सेल्फ़ी ज्यादा लेती हैं पर मुझे इसमें मजा आता है।क्योकि मेरा कहना है की चाहत कभी खत्म नही होनी चाहिये हमेशा कुछ करने की चाह रहनी चाहिए।