Display bannar

सुर्खियां

21 को शहीद हेमू पर बनी फिल्म का होगा प्रीमियर... जाने

आगरा : भारत को गुलामी से आजाद करने मे सहयोग करने पर के लिए फांसी के फंदे पर झूलने वाले हेमू कालानी की बलिदान गाथा से देश का हर बच्चा  रूबरू होगा। सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र त्रिलोकानी की पहल व प्रेरणा से आरए मूवीज के बैनर तले फिल्म निर्माता रंजीत सामा द्वारा एक एक और शहीद हेमू कालानी फिल्म बनाई गई है। शुक्रवार को पांडव नगर स्थित भोले कोना रेस्टोरेंट में जितेंद्र त्रिलोकानी, रंजीत सामा, निर्देशक मोहम्मद इरफान, हेमंत भोजवानी, केलाल त्रिलोकानी, श्याम भोजवानी, सिंधी समाज के समाजसेवी सुनील कर्मचंदानी ने संयुक्त रूप से फिल्म का पोस्टर जारी किया। 

कौन है हेमू कालानी 
शहर के प्रमुख समाजसेवी जितेंद्र त्रिलोकानी ने बताया कि हेमू कालानी ने बहुत कम उम्र में स्वदेशी आंदोलन चलाया। पकड़े जाने पर फांसी पर चढ़ना मंजूर किया। हेमू कालानी 21 जनवरी 1943 को महज 19 वर्ष की अल्पायु में फांसी पर झूल कर शहादत दे दी। हेमंत भोजवानी ने बताया कि फिल्म का उद्देश्य इनके महान बलिदान को सामने लाना है। निर्माता रंजीत सामा ने बताया कि एक घंटे पांच मिनट अवधि की यह फिल्म बड़ौदा व मुंबई में शूट की गई है। मुंबई के कलाकारों के साथ आगरा के रंगकर्मी उमा शंकर मिश्र, अनिल जैन, चंचल उपाध्याय ने अभिनय किया है। 

जल्द होगा प्रीमियर 
प्रीमियर शो 21 जनवरी को दोपहर तीन बजे खंदारी कैंपस स्थित जेपी सभागार में दिखाया जाएगा। पूर्व राज्यसभा सांसद व सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया के संस्थापक दादा सुरेश केशवानी मुख्य अतिथि, सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष जीवत राम करीरा सम्मानित अतिथि होंगे। मुंबई के गीतकार संगीतकार पं. दलीप ताहिर ने गीत संगीत दिया है। संजय दुबे ने भी गीत लिखे हैं।