Display bannar

सुर्खियां

फ़्री स्टाइल महिला राज्य कुश्ती प्रतियोगिता का ट्रायल 25 से


आगरा : सीनियर उत्तर प्रदेश पुरुष फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन स्टाइल एवं महिला फ्री स्टाइल राज्य कुश्ती प्रतियोगिता 28 से 31 अक्टूबर 2021 तक ‘मुरारी इण्टर कॉलेज " सहजनवां- गोरखपुर में आयोजित हो रही है। जिसके लिए जिला टीम का चयन 25 अक्टूबर दिन सोमवार को किरावली स्थित स्टेडियम में कुश्ती उपाध्यक्ष नरेश इन्दोलिया के नेतृत्व में ट्रायल प्रतियोगिता होगी। सुबह 9 बजे से 10 बजे तक वजन होंगे। 11 बजे से ट्रायल शुरू होंगी।

जिला कुश्ती संघ के सचिव एमडी खान ने बताया कि फ़्री स्टाइल पुरुष - 57, 61, 65, 70, 74,79, 86,92,97 & 125 किलोग्राम होगा, ग्रीको रोमन पुरुष - 55,60, 63, 67,72, 77, 82,87, 97,8130 किलोग्राम होगा, फ़्री स्टाइल महिला - 50, 53, 55, 57, 59, 62, 65, 68,72 877 किलोग्राम तक वजन के समय खिलाड़ियों के पास आधार कार्ड/पासपोर्ट अथवा पासपोर्ट के लिए अप्लाई किया गया स्लिप होना आवश्यक है।