Display bannar

सुर्खियां

ब्रज का रास उत्सव में दिखी कान्हा की मनमोहक छवि


आगरा। भारत विकास परिषद् संपर्क शाखा की ओर से फतेहाबाद रोड स्थित नील क्लार्क इन एक्सप्रेस होटल पर ब्रज का रास उत्सव और अंतराष्ट्रीय शूटर सोनिया शर्मा का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ अध्यक्ष अम्बा प्रसाद गर्ग, सचिव अभिनव भटनागर, कोषाध्यक्ष रोहित सिंघल और महिला संयोजक मनीषा जैन ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया। अध्यक्ष अम्बा प्रसाद गर्ग ने कहा कि देश विदेश में शहर का नाम रोशन करने वाली अंतराष्ट्रीय शूटर सोनिया शर्मा और संस्कृति माह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया। 

    सचिव अभिनव भटनागर ने कहा कि ब्रज का रास उत्सव में 2 से 15 वर्ष के बच्चो के लिए फैंसी ड्रेस, बंसी सज्जा, हिंडोला सज्जा, परम्परिक परिधान और हास्य प्रतियोगिता का आयोजन किया। संचालन नितिका भटनागर और पूजा सिंघल ने किया। इस अवसर पर प्रवीण जैन, डॉ. अशोक अग्रवाल, डॉ. मनोज रावत, डॉ. दीपा रावत, डॉ. अमित अग्रवाल, विकास जैन, डॉ. संध्या अग्रवाल, अंकुर सिंघल, नितिन गुप्ता, चंपालाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।