Display bannar

सुर्खियां

आगरा मण्डल की 800 महिलाएं हुई हरियाली तीज उत्सव में शामिल

आगरा : माथुर वैश्य केंद्रीय महिला मण्डल, माथुर वैश्य महिला आगरा मण्डल और माथुर वैश्य हरियाली समिति के दो दिवसीय कायक्रम में पहले दिन आगरा मंडल की आठ सौ महिलाएं हरियाली तीज उत्सव में शामिल हुई। माथुर वैश्य भवन को सुशीला देवी सर्राफ नगर के रूप में रंग बिरंगी रौशनी से सजाया गया। सभी महिलाओ ने अपने पिया के नाम की मेहँदी लगवाई। कार्यक्रम का उद्धाटन बाबू रोशन लाल गुप्ता, मुख्य अतिथि विनोद सर्राफ, पीके गुप्ता और केंद्रीय अध्यक्षया दीपिका गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया। 

केंद्रीय अध्यक्षया दीपिका गुप्ता ने कहा कि पहले दिन चित्रकला, फ्लॉवर डेकोरेशन, मल्हार और केश सज्जा प्रतियोगिता में करीब दो सौ महिलाओ ने भाग लिया। मंगलवार को पर्यावरण का सन्देश देने के लिए कपड़ें के थैले और पोधो का वितरण और हरियाली तीज क्वीन प्रतियोगिता आयोजन किया जायेगा। समापन पर पहले दिन की प्रतियोगिता की विजेता रही महिलाओ को सम्मानित किया जायेगा। प्रतियोगिताओ के निर्णायक मंडल में नटरांजलि थियेटर आर्ट कि निदेशिका अलका सिंह और नमिता वाजपेयी रही। इस अवसर पर रूपम गुप्ता, उपमा गुप्ता, नविता गुप्ता, बबिता गुप्ता, कल्पना गुप्ता, नीलम गुप्ता, अनीता कोटिया, नीना गुप्ता, शालिनी गुप्ता, रीता गुप्ता आदि मौजूद रही।

ये बनी विजेता

मल्हार प्रतियोगिता में विजय नगर महिला मंडल प्रथम, ट्रांस यमुना महिला मंडल द्वितीय, बमरोली कटरा महिला मंडल तृतीया स्थान पर रहा। केश सज्जा प्रतियोगिता विवाहित वर्ग में लवली प्रथम, अनीता द्वितीय, सोनल तृतीया स्थान और अविवाहित वर्ग में साक्षी प्रथम, श्रष्टि द्वितीय रही। चित्रकला में मयूरी प्रथम, अदिति द्वितीय और सिद्दी तृतीया रही। फ्लावर डेकोरेशन जूनियर वर्ग में दक्षिता प्रथम, सानिया द्वितीय और सीनियर वर्ग में आकृति प्रथम, वैष्णवी द्वितीय और कनिष्क तृतीया रही।