Display bannar

सुर्खियां

सामर्थ्यवान संस्था ने दो दिव्यांगों को उड़ने को दिए पंख


आगरा : खंदारी स्थित कालिंदीपुरम में सामर्थ्यवान संस्था की ओर से एक दिव्यांग को ट्राई साइकिल और एक दिव्यांग को व्हीलचेयर भेंट की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. पार्थ बघेल, विशिष्ट अतिथि एसके अरोड़ा, महान कृष्णा अरोरा और नवीन अरोड़ा रहे। संस्था के संस्थापक पंडित मनीष शर्मा ने बताया कि ट्राई साइकिल समाजसेवी मधु बघेल और व्हीलचेयर कौशल केडिया ने संस्था को दी थी। इसके बाद उन्होंने जरूरतमंद दिव्यांगों को चिह्नित किया जिसमें एक दिव्यांग बरेली से आए थे। संस्था ऐसे कार्य दिव्यांगों की सेवा के लिए निरंतर करती रहेगी। 
    
    उपकरण लेकर दिव्यांगों के चेहरे पर ख़ुशी के भाव झलक रहे थे। अतिथियों ने संस्था के सेवा कार्यो की सराहना की। इस अवसर पर  गोपाल शर्मा, मनोरमा शर्मा, रेखा शर्मा, रजत शर्मा, सुरेश कालरा, माधव, हिमांशु आदि उपस्थित रहे।