Display bannar

सुर्खियां

श्री गोवर्धन महाराज तेरे माथे मुकुट बिराज रयो...


आगरा : ब्रजवासियों ने इंद्र की पूजा छोडकर गिर्राज जी की पूजा शुरू कर दी तो इंद्र ने कुपित होकर ब्रजवासियों पर मूसलाधार बारिश की, तब कृष्ण भगवान ने गिर्राज को अपनी कनिष्ठ अंगुली पर उठाकर ब्रजवासियों की रक्षा की और इंद्र का मान मर्दन किया। ये कहना था खाटू श्याम मंदिर में चल रही पांचवे दिन श्रीमंद भागवत कथा मे कृष्णांग गौरव महाराज का | श्रीमद्भागवत कथा में भक्तो ने शुक्रवार को कृष्ण की बाल लीला, गोवर्धन पूजन, माखन चोरी के साथ छप्पन भोग के दर्शन किए |  जोगनियां बन आयौ छलिया नंदकिशोर..., श्री गोवर्धन महाराज तेरे माथे मुकुट बिराज रयो..., मुझे तुमने दाता बहुत कुछ दिया है... तेरा शुक्रिया...  तेरा शुक्रिया.. जैसे भजनो ने भक्तो को मंदिर में झूमने पर मजबूर कर दिया |

व्यास कृष्णांग गौरव महाराज ने श्रद्धालुओ को बताया कि कृष्ण के पैदा होने के बाद कंस कृष्ण के वध के लिए अपनी राज्य की सर्वाधिक बलवान राक्षस पूतना को भेजता है। पूतना वेष बदलकर भगवान श्रीकृष्ण को अपने स्तन से जहरीला दूध पिलाने का प्रयास करती है लेकिन भगवान श्रीकृष्ण उसको मौत के घाट उतार देते हैं।  भागवत में भक्तों ने छप्पन भोगों का अर्पण किया और झांकियों सहित धूमधाम से गोवर्धन की पूजा-अर्चना की | जैसे-जैसे भागवत कथा आगे बढ़ती जा रही हैं कृष्णांग गौरव महाराज के मुखाबिंद से इस कथा को सुनने के लिये श्रद्धालुओ का सैलाब उमड़ा रहा है। 


भागवत कथा में आज

मिडिया समन्वयक अमित अग्रवाल ने बताया कि भागवत कथा में शनिवार को महारास, तुलसी शालिग्राम विवाह एवं रुक्मणी मंगल का संजीव वर्णन किया जाएगा। कथा के मुख्य यजमान रौनक अग्रवाल और सलोनी अग्रवाल है। वही, दैनिक यजमान श्याम सुंदर माहेश्वरी और उर्मिला माहेश्वरी रहे। इस अवसर पर संरक्षक नितेश अग्रवाल, गौरव गर्ग,  अभिषेक गर्ग, नीरज गर्ग, अमन अग्रवाल, स्वीटी गर्ग, आरोही गर्ग, संदीपा माहेश्वरी, शालू दीक्षित, प्रियंका माहेश्वरी, सुनीता गुप्ता, मनोज चतुरानी, कार्तिकेय बंसल, दिनेश अग्रवाल, अमन गर्ग, अनुराग शर्मा, आर्य शर्मा, रामचंद माहेश्वरी, कमल राज गुप्ता, आदित्य माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।