Display bannar

सुर्खियां

गोकुल में मच गयौ हल्ला... जसोदा ने जन्मो है लल्ला


आगरा : जीवनी मंडी स्थित खाटू श्याम में चल रही श्रीमंद भागवत कथा मे चौथे दिन गुरुवार को कृष्ण जन्मोत्सव में गोकुल धाम जैसा माहौल हो गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की...हाथी दिए घोड़ा दिए और दिए पालकी... के उद्घोष से गूंज उठा। गोकुल में मच गयौ हल्ला... जसोदा ने जन्मो है लल्ला,  मैं जमुना पे सुन आई..., नन्द घर आनन्द भयो, जय कन्हैया लाल की... जैसे बधाई गीतों पर श्रद्धालु घंटो झूमते रहे। कथा व्यासपीठासीन पं. कृष्णांग गौरव महाराज के मुख से एक के बाद एक बधाई गीतों की धुनें प्रस्फुटित होती रही। भक्ति में डूबे भक्तजन दीवाने हो उठे। कथा में झांकियो के माध्यम से वामन अवतार, श्री राम और श्रीकृष्ण जन्म का भावपूर्ण संजीव वर्णन किया। 

व्यासपीठ से कृष्णांग गौरव महाराज ने बताया कि जब-जब धरा पर अत्याचार, दुराचार, पाप बढ़ता है, तब-तब प्रभु का अवतार होता है। प्रभु का अवतार अत्याचार को समाप्त करने और धर्म की स्थापना के लिए होता है। मथुरा में राजा कंस के अत्याचार से व्यथित होकर धरती की करुण पुकार सुनकर नारायण ने कृष्ण रूप में देवकी के अष्टम पुत्र के रूप में जन्म लिया और धर्म और प्रजा की रक्षा कर कंस का अंत किया। नंदोत्सव में श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। रंगबिरंगे गुब्बारों से सजे प्रांगण मे पुष्प वर्षा के साथ ही टॉफ़ी और चॉकलेट की बरसात की गयी। भक्त अपने घरो से कान्हा का माखन मिश्री का भोग बनाकर लाये और महिलाओ ने खिलोने बांटे। कथा के मुख्य यजमान रौनक अग्रवाल और सलोनी अग्रवाल है। वही, दैनिक यजमान बसंत लाल अग्रवाल, शशिरानी अग्रवाल और अमन अग्रवाल रहे। 


भागवत कथा मे आज

मिडिया समन्वयक अमित अग्रवाल ने बताया कि पांचवे दिन शुक्रवार को मटकी फोड़, माखन चोरी, गोवर्धन पूजा, छप्पन भोग तथा बाल कृष्ण लीला का वर्णन किया जाएगा। इस अवसर पर संरक्षक नितेश अग्रवाल, गौरव गर्ग, अभिषेक गर्ग, नीरज गर्ग, मनोज चतुरानी, कार्तिकेय बंसल, दिनेश अग्रवाल, अमन गर्ग, आर्य शर्मा, शालू दीक्षित, उर्मिला माहेश्वरी, श्याम सुंदर माहेश्वरी, अनुराग शर्मा, रामचंद माहेश्वरी, कमल राज गुप्ता, आदित्य माहेश्वरी, प्रियंका माहेश्वरी, सुनीता गुप्ता, आशी अग्रवाल, स्वीटी गर्ग, आरोही गर्ग, संदीपा माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।