Display bannar

सुर्खियां

मास्को के शॉपिंग मॉल में आग लगने से 14 लोग झुलसे


मास्को : मास्को के एक शॉपिंग मॉल में भयानक आग लगने से 14 लोग झुलस गये। करीब 200 से ज्यादा अग्निशमनकर्मियों और 60 ट्रकों ने लोगों को वहां से बाहर निकाला। रूस की राजधानी मास्को से पूर्वोतर स्थित रियो के एक शॉपिंग मॉल से कल कई हजार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। डिप्टी मेयर पिओर बिरीउकोव ने इंटरफेक्स समाचार एजेंसी से कहा, 14 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से चार की हालत गंभीर है। उन्होने बताया कि अब आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।