खबर : मनोज वर्मा, आगरा
 |
| जनकपुरी मे यज्ञ करते आवास विकास निवासी व अतिथिगण |

आगरा : श्री जनकपुरी महोत्सव समिति द्वारा आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-12 मे आज जनक महल का भूमि पूजन किया गया| भूमि पूजन संत अरविंद महाराज के कर कमलों द्वारा किया गया| मुख्यातिथि के रूप मे आगरा के सांसद डॉ रामशंकर कठरिया व फ़तेहपुर सीकरी के सांसद बाबूलाल चौधरी रहे| भूमि पूजन की शुरुआत वैदिक मंत्र उच्चारण से सभी देवी देवताओ को याद कर यज्ञ कर की गयी| इस अवसर पर राजा जनक ललित नारायण पाराशर ने सभी मे शामिल होने पर आभार व्यक्त किया|
भूमि पूजन के बाद समिति के सदस्यो के साथ अरविंद महाराज ने ध्वजा रोहण भी किया| भूमि पूजन मे क्षेत्रीय विधायक जगन प्रसाद गर्ग, पूर्व विधायक डॉ० अनुराग शुक्ला, मुख्य संरक्षक केदारनाथ अग्रवाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे, डॉ० पार्थ सारथी शर्मा, अजय अग्रवाल, वीरेंद्र अग्रवाल, संजय मिश्रा, संजीव अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, रमेश वर्मा, मुकेश अग्रवाल, खेमचंद गोयल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे|