Display bannar

सुर्खियां

यूपी कोका का प्रयोग खनन माफिया खिलाफ किया जाएगा: केशव मौर्य



आगरा : आज प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता करते हुए कहा किसान नेता चौधरी चरण सिंह की जयंती है। इस अवसर पर उन्होंने देश के किसानों को विशेष तौर से शुभकामनायें दीं। किसानों के जीवन में परिवर्तन लाने के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा ऐसे प्रयास किये जा रहे है, जिससे किसानों की आय दुगुनी हो सके तथा किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके तथा उनकी फसल बर्बाद होने से बच सके।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने 09 माह के कार्यकाल में किसानों की कर्ज माफी, सड़कों को गड्ढा मुक्त करने, बिजली के क्षेत्र में तथा शिक्षा व चिकित्सा के क्षेत्र में सुधार की दृष्टि से जरुरी कदम उठाने आदि मामलो में अच्छा प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश, देश में तथा देश विश्व में नम्बर वन बनेगा। आलू किसानों की सभी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया जाएगां। उन्होंने कहा कि किसी के साथ भेद-भाव पूर्ण कार्यवाही नहीं की जायेगी। इसके पूर्व उप मुख्यमंत्री जैन समुदाय द्वारा आयोजित संयम स्वर्णोत्सव (दीक्षा अध्र्दशताब्दी) अभिनन्दन, अनुमोदन समारोह में भी प्रतिभाग किया। इस अवसर पर विधायकगण, जिला अध्यक्ष श्याम भदौरिया तथा नगर अध्यक्ष विजय शिवहरे भी उपस्थित थे।         
       
उद्योगों के कारण ताजमहल तथा पर्यावरण पर कितना प्रभाव पड़ रहा है। गठित टीम के सुक्षाव पर बीच का रास्ता निकालने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उ0प्र0 में निवेश का अच्छा वातावरण तैयार हुआ है। किसी निवेशक को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। प्रदेश सरकार उ0प्र0 में उद्योगों का बाढ़ लाना चाहती है। उ0प्र0 को शिक्षा व चिकित्सा क्षेत्रों में भी अग्रणी प्रदेश बनाया जायेगा। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यू0पी0 कोका का प्रयोग भूमाफिया, खनन माफिया, शराब माफिया तथा नकल माफिया आदि के खिलाफ किया जाएगा।