आगरा : उत्तम प्रजातियों के फल, शाक- भाजी एवं बच्चों द्वारा रंगोली, फाइनआर्ट पेन्टिंग के जो उत्कृष्ट नमूने प्रस्तुत किये गये है वह प्रशंसा के योग्य है वास्तव में आयोजन समिति के साथ वह लोग भी बधाई के पात्र है जिन्होंने इस प्रदर्शनी में प्रतियोगी के रुप में भाग लिया। 1050 प्रतियोगियों को उनके प्रदर्शों के लिए पुरस्कार दिया।
कार्यक्रम में अधीक्षक राजकीय उद्यान मुकेश कुमार ने बताया कि इस वर्ष इस आयोजन को अल्प समय में भव्य स्वरुप प्रदान करने मे भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण उद्यान शाखा ताजमहल, एवं स्थानीय होटल संस्थाओं द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया है। गमलों में लगी शाक-भाजी का प्रदर्शन भी इस दिशा में अच्छा प्रयास है। प्रदर्शनी के आयोजन में मण्डल के जिलाधिकारियों, जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों, वायुसेना, पुलिस, विकास प्राधिकरण, वाणिज्य कर विभाग, क्षेत्रीय परिवहन विभाग, कृषि, पशुपालन, बाल विकास कल्याण, भारतीय पुरातत्व विभाग की उद्यान शाखा के अधिकारियों का पूर्ण योगदान रहा है।
भौकाल खबर
