Display bannar

सुर्खियां

कलश यात्रा से हुआ भागवत कथा का शुभारंभ... कहा बुरे कर्मो का फल भुगतना ही पड़ता है


आगरा : प्रताप नगर स्थित श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर (बुर्जीवाला) पर में श्रीमद्भागवत का सोमवार को शुभारंभ हुआ। कथा से पूर्व कलश यात्रा प्रातः 8 बजे चिन्ताहरण मंदिर से प्रारम्भ हुई| कलश यात्रा में सांसद चौधरी बाबूलाल, दक्षिण क्षेत्र विधायक योगेंद्र उपाध्याय, समाजसेवी दिनेश बंसल कातिब, अशोक जैन, केशव अग्रवाल, पूर्व पार्षद क्षमा जैन ने कलश यात्रा में पहुंच कर श्रद्धालुओ का उत्साह बढ़ाया। सभी भक्तो ने पारंपरिक पीले परिधान में भक्ति संगीत मे बैंड-बाजो की धून पर भव्य कलश यात्रा निकाली। मंदिर से कथा स्थल तक निकली कलश यात्रा में भक्तों ने उत्साह से परिपूर्ण लगभग 251 महिलाओ के साथ पुरुषो ने भी भाग लिया। कलश यात्रा मे 251 मंगल कलशों को ले कर महिलाए चल रही थी| कलश यात्रा मे विदेशी भक्त हरे रामा, हरे कृष्णा के भजनो पर खूब थिरके|


बग्घी पर विराजमान व्यास पं. राजेश शास्त्री आशीर्वाद देते चल रहे थे। जयपुर हाउस मे उनका कई जगह स्वागत हुआ। इस दौरान पूरा प्रताप नगर क्षेत्र जय श्री राधे के जयकारों से गुंजायमान हो गया। भागवत कथा का आयोजन बुर्जी वाले मंदिर संचालन समिति द्वारा कराया जा रहा है जो कि 27 मई तक दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक चलेगी। कथा के मुख्य यजमान विजय बंसल एंव सुनीता बंसल रहे वही दैनिक यजमान गौरव बंसल रहे| कथा के प्रथम दिन कथावाचक पं. राजेश शास्त्री के मुखारविंद से कथा स्थल पर महात्म्य कथा, शुक्रदेव जन्म, परिविकक्षित जन्म और शुक्रदेव आगमन के वर्णन से वातावरण भक्ति मे सराबोर हो गया|


व्यास पं. राजेश शास्त्री ने श्रीमद् भागवत कथा का संक्षेप में श्रोताओं को सार बताया। उन्होंने कहा कि भागवत अवरोध मिटाने वाली उत्तम अवसाद है। भागवत का श्रवण करने वाला कोई भी दुखी नहीं होता है। भगवान शिव ने सुखदेव बनकर सारे संसार को भागवत सुनाई है। उन्होंने संगत को कर्मो का सार बताते हुए कहा कि अच्छे और बुरे कर्मो का फल भुगतना ही पड़ता है। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूनम अग्रवाल, निधि बंसल, सुनीता बंसल, शिल्पी गोयल, स्वेता गर्ग, नीलम गोयल, सुमन मंगल, स्नेहा गोयल, सोनम अग्रवाल, रेनू अग्रवाल  ब्रज मोहन बंसल, बंटी ग्रोवर, राहुल बंसल, गौरव बंसल, संदीप गोयल, रवि दुबे, मुकेश नेचुरल, विकास बंसल लड्डू, संदेश जैन, अजय गोयल, अनूप अग्रवाल, ब्रज बिहारी उर्फ अज्जू भाई, नरेंद्र पुरुसनानी उर्फ जेठा भाई, दिवाकर महाजन, नरेश जिंदल, बबलू बंसल, सतीश अग्रवाल, प्रदीप गंगवार, मनोज मंगल, भरत गर्ग, महेश पंडित आदि का सहयोग रहा|

भागवत कथा मे कल
मीडिया प्रभारी विमल कुमार ने बताया कि दूसरे दिन मंगलवार को भीष्म स्तुति, कपिलोपाख्यन  और धुर्व-चरित्र का वर्णन किया जाएगा| कथा के समापन पर भक्तों को भोजन प्रसादी वितरित की जाएगी|