Display bannar

सुर्खियां

बस कहने को हैं 'स्मार्ट सिटी आगरा'... सड़कों का है बुरा हाल

कविता भाटी, आगरा


आगरा : ताजमहल की वजह से आगरा को स्मार्ट सिटी की सूची में शामिल  किया गया हैं। आगरा की सड़कों के हालात हैरान करने वाले हैं। शहर में कई जगह जलभराव हैं और कई जगहों से सड़के टूटी और धसी हुई हैं | आगरा के सीताराम वाटिका, कावेरी विहार फेस-3, कृष्ण मोहन नगर और चमरोली आगरा का हाल बुरा हैं। जहाँ थोड़ी बारिस पर ही इतना पानी भर जाता हैं की लोग पैदल तो दूर अपने वाहन लेकर भी नहीं निकल पाते और तो और पानी भराव की वजह से बच्चों का स्कूल जाना भी बन्द हो जाता हैं। लोगो को इस सड़क को पैदल पार करने के लिए पानी के अंदर से जाना होता हैं। ये पानी एक महीने तक भरा रहता हैं।

क्या है हाल 
सड़क तो सड़क यहाँ नालियों मे से पानी निकलने की भी सुविधा नहीं हैं, जिसके कारण नालियों का पानी भी सड़को पर आता हैं। राजनेताओं ने ना जाने कितने वादे किये इस शहर को गड्डा मुक्त बनाने के लिये लेकिन इस शहर की सड़कों का आज भी हाल बेहाल हैं,आज भी यहाँ सड़कों का ये हाल हैं की सिटी सेंटर मे भी राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। नगर निगम और पीडव्लूडी दोनों सड़कों को इस तरह बनाते हैं कि एक बरसात का मौसम ही इनका हाल बता देता हैं। बरसात का मौसम आने से पहले नगर निगम और पीडव्लूडी सड़को की सुरक्षा को लेकर तो सतर्कता नहीं बरते हैं लेकिन जब बारिस के बाद सड़कों का हाल खराब होने लगता हैं और दुर्घटना होने लगती हैं तब ये तत्कालीन राहत के नाम पर रोड़ा और मिट्टी डलवा देते हैं |