Display bannar

सुर्खियां

भारत को मिलेगा पहला फाइटर जेट राफेल...जाने कब

प्रियंका सिंह, दिल्ली 


दिल्ली : भारत को मिलेगा पहला लड़ाकू विमान जो भारतीय वायुसेना के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि होगी | अब भारत की वायुसेना ताकत दोगुनी हो जाएगी | भारत को फ्रांस से अपना पहला लड़ाकू विमान 20 सितंबर को मिलने जा रहा है | रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ और कई रक्षा अधिकारियों की मौजूदगी में राफेल जेट विमान भारतीय वायुसेना को सौंपा जाएगा | राफेल की सबसे खास बात यह है कि यह परमाणु हमला करने में सक्षम है | इसके साथ ही राफेल दुनिया का सबसे आधुनिक एयरक्राफट तो है ही यह आधुनिक के साथ उन्नत तकनीकी से लैस है | भारतीय वायुसेना राफेल जेट विमान को उड़ाने के लिए 24 पायलटों को इसके लिए ट्रेनिंग देगा | इसके बाद राफेल विमान पहली बार देश की सुरक्षा के लिए उड़ाने को तैयार होंगे |