Display bannar

सुर्खियां

यमुना मैया को ओढ़ाई चुनरी, मनोरथ मनाया


आगरा : भारत विकास परिषद सुरभि शाखा आगरा द्वारा चुनरी मनोरथ का भव्य आयोजन बुधवार को मथुरा में विश्राम घाट पर किया गया। बैंड-बाजों के साथ पूजा की सामग्री और चुनरिया ले कर नाचते गाते भव्य शोभायात्रा निकाली गई | घाट पर पहुंचकर मंत्रों के साथ विधि-विधान से पंडितों द्वारा पूजा-अर्चना कराई गई | तत्पश्चात नाव में बैठकर यमुना मैया को 151 साड़ियां उड़ाई गई | कार्यक्रम में मुख्य यजमान निधि गौरव बंसल, निधि विनय अग्रवाल , गरिमा यति वशिष्ठ, सीमा मथुरेश शर्मा, कल्पना अनिल अग्रवाल रहे | 

यमुना का दुग्ध अभिषेक कर भक्तों ने यमुना प्रदूषण मुक्ति में सहयोग का संकल्प लिया। आगरा से मथुरा पहुंचे संस्था के सदस्यों का चुनरी मनोरथ आयोजन करने उद्देश्य सभी लोगों को मथुरा की सबसे बड़ी समस्या यमुना प्रदूषण के प्रति जागृत करना रहा। कार्यक्रम में तीन बसों द्वारा 200 अतिथि मथुरा पहुंचे। भोजन प्रसादी के बाद सभी आगरा भजन कीर्तन गाते हुए वापस आगरा पहुंचे | इस अवसर पर प्रीति उपाध्याय, वंदना अग्रवाल, रानी खंडेलवाल, नीलिमा शर्मा, उर्मिला माहेश्वरी, अंजली अग्रवाल, निधि बेदी, अनु राजवंश, दिव्या, रूपाली, ममता,सीता, हर्षा, सपना, प्रवीना, अर्चना, नीरू, संगीता, श्वेता आदि ने सामूहिक रूप से यमुना मैया को चुनरी उड़ाई ।