Display bannar

सुर्खियां

आगरा में किए जाये आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम : अरिदमन सिंह

आगरा : ताज नगरी में शहर और देहात क्षेत्र में आग लगने की कई घटनाएँ हो चुकी हैं। इसके बावजूद ताज नगरी में 105 इमारतें ऐसी हैं, जहाँ आग से निपटने के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। हैरानी की बात यह है कि इनमें 53 प्रमुख हॉस्पिटल भी शामिल हैं जहाँ मरीज भर्ती होते हैं। आग लगी तो वे कैसे भागेंगे ?

        आगरा जनपद के लाखों लोगों के हित से जुड़े इस मुद्दे की गंभीरता को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री अरिदमन सिंह भदावर ने आगरा जनपद में आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम कराने के लिए उत्तर प्रदेश शासन के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर गुहार लगाई है। शहर में पहले 300 स्थानों पर आग बुझाने के हाइड्रेंट पॉइंट हुआ करते थे पर अब मात्र 14 स्थानों पर ही फायर हाइड्रेंट पॉइंट रह गए हैं। इनमें से भी तीन जगह पर यह पॉइंट काम नहीं कर रहे हैं।