Display bannar

सुर्खियां

नीरज शर्मा बने भाजयुमो के एत्मादपुर विधानसभा प्रभारी


आगरा : भाजपा युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष शशांक शर्मा ने रामबाग निवासी नीरज शर्मा को युवा मोर्चा का एत्मादपुर विधानसभा प्रभारी के दायित्व पर नियुक्त किया है। उनके एत्मादपुर विधानसभा प्रभारी बनने पर केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, विधायक राम प्रताप चौहान, महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, गौरव राजावत, सौरभ ठाकुर और मनीष गौतम ने शुभकामनाएं दी। नीरज शर्मा ने कहा कि वह भाजपा की नीतियों एवं योजनाओं का प्रचार प्रसार करने के साथ-साथ उसके आदर्शों का पालन कर एक कार्यकर्ता के रूप में कार्य करेंगे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के उच्च नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।