Display bannar

सुर्खियां

सांसद खेल स्पर्धा आज से शुरू, 28 को होगा पहलवानों का घमासान


आगरा : ओलंपिक खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के उत्साहवर्धक परिणामों को देखते हुए, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन एवम नए खिलाड़ी तैयार करने के लिए सांसद खेल स्पर्धा का देश व्यापी आयोजन किया है। प्रत्येक लोकसभा में ये आयोजन हो रहे हैं।इसमें लोकसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में रहने वाले सभी खिलाड़ी भी भाग लेंगे। रविवार को भाजपा जिला आगरा की एक बैठक एकलव्य स्टेडियम आगरा पर इन खेल स्पर्धा की तैयारियों को लेकर हुई।

 

ऐसे होगा स्पर्धा का आयोजन

    सांसद राजकुमार चाहर ने बताया कि इस खेल स्पर्धा का शुभारंभ कल 15 नवम्बर को सुबह 9 बजे विजय इंटरनेशनल स्कूल बिचपुरी आगरा से होगा। ये खेल प्रतियोगिता 15 से 20 नवम्बर तक प्रत्येक ब्लॉक में आयोजित होंगी। इसमें क्रिकेट,कबड्डी, खो-खो, कुश्ती,बालीबाल,एथलिटिक्स के खेल होंगे। उन्होंने कहा कि 15 नवंबर प्रातः 9 बजे ब्लॉक बरौली अहीर,बिचपुरी, अकोला के खेल विजय इंटरनेशनल स्कूल बिचपुरी पर होंगे। 16 नवंबर प्रातः 9 बजे से ब्लॉक जगनेर, खेरागढ़, सैंया के खेल माही इंटरनेशनल स्कूल तेहरा पर होंगे। 17नवंबर प्रातः 9 बजे से ब्लॉक अछनेरा,फतेहपुर सीकरी के खेल मौनी बाबा खेल मैदान किरावली पर होंगे। 19नवम्बर प्रातः 9 बजे से ब्लॉक बाह, पिनाहट,जैतपुर, जरार खेल मैदान बाह में होंगे। 20 नवम्बर प्रातः 9 बजे से ब्लॉक शमशाबाद, फतेहाबाद माउंट लिटेरा स्कूल शमशाबाद रोड पर होंगे। सांसद खेल स्पर्धा का समापन 28 नवम्बर को एकलव्य स्टेडियम आगरा पर होगा।