Display bannar

सुर्खियां

कैलाश घाट पर 21000 दीपों से मनाई देव दीपावली


आगरा : भव्य देव दीपावली पर्व का आयोजन कैलाश स्थित घाट पर किया गया | कार्यक्रम में मुख्य अतिथि इनकम टैक्स कमिश्नर जयंत मिश्रा, विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद ए.के. सिंह और समाजसेवी पूरन डावर रहे। यमुना महारानी का 21 हज़ार दीपों से दीपदान किया गया । कार्यक्रम आयोजक पीठाधीश्वर महालक्ष्मी मंदिर के महंत निर्मल गिरी ने बताया यमुना मां की महाआरती पूजन के उपरांत यमुना मैया में सभी शहरवासियों ने दीपदान कर यमुना को स्वच्छ बनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर सांसद राजकुमार चाहर, विधायक हेमलता दिवाकर, एसएसपी सुधीर कुमार, पार्षद प्रदीप अग्रवाल, अमित ग्वाला, विजय जैन, अभिषेक गिरी, शिवम गिरी, बंटी ग्रोवर, रोहित कत्याल, दीपक अग्रवाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।