Display bannar

सुर्खियां

लोयुश पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कल आगरा में


आगरा : उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावो पर पार्टी की गतिविधिया तेज हो गयी है। कल  (रविवार) लोकतांत्रिक युवा शक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ठा. तेजप्रताप सिंह जादौन का आगरा आगमन  पर जगह-जगह स्वागत के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। प्रदेश अध्यक्ष ठा. तेजप्रताप सिंह जादौन जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओ की बैठक लेंगे। इसे पूर्व दोपहर 12 बजे रमाडा, 12.30 बजे नगला अरहर, एक बजे कलाल खेरिया, 1.30 बजे जिला कार्यालय, दो बजे राजपुर चुंगी, तीन बजे सुरक्षा बिहार रोहता, चार बजे कुर्रा चितरपुर मोड़, 4.30 बजे नगला इमली और पांच बजे जौनाई पर भव्य स्वागत किया जायेगा। ये जानकारी जिलाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा और जिला उपाध्यक्ष राहुल सक्सैना ने मीडिया को दी।

    प्रदेश प्रवक्ता आशीष पराशर ने बैठक में कहा कि सर्वसमाज को आर्थिक स्तर पर आरक्षण मिले इस पर पार्टी प्रदेशभर में लगभग 45 सीटों पर मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। सत्ता में आने पर किसानो के बिजली के बिल माफ़ करेगी और घरेलू बिजली के कनैक्शन पर रहत देने का काम करेंगे। समाज की निर्धन दो लाख कन्याओ का विवाह करने का प्रस्ताव रखा गया है। गौवंश की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गौवंश को सरकारी गौशाला में भिजवाए ताकि दुर्घटना से बच सके।