Display bannar

सुर्खियां

10 को होगी भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष की विशाल जनसभा


आगरा : भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी अरविंद शर्मा का प्रथम बार आगरा आगमन 10 नवंबर को हो रहा है। संजय प्लेस स्थित होटल पीएल पैलेस में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख पिनाहट और भाजपा नेता सुग्रीव सिंह चौहान ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश में भाजपा को मजबूत करने और मिशन यूपी को फतेह करने के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा आगरा प्रवास पर रहेंगे। सर्वप्रथम वह 10 नवंबर को पूर्वाह्न 11 बजे से 11:30 बजे तक बटेश्वर में बाबा बटेश्वर नाथ के दर्शन पूजा अर्चना कर 2022 में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत की मंगल कामना करेंगे। इसके बाद श्री शर्मा 11:35 से 11:50 बजे पूर्व प्रधानमंत्री  स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मस्थली बटेश्वर गांव का अवलोकन करेंगे। इसके बाद श्री शर्मा  दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक बाह क्षेत्र के नरहौली में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
    जनसभा में ह्रदय सम्राट जन-जन के नेता और यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार औऱ सवा सौ करोड़ भारतीयों के दिलों में राज करने वाले यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व नीतियों को जनता के सामने रखेंगे। समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का लक्ष्य भारतीय जनता के पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता ने बखूबी पूरा करने का काम किया है। नरहौली में आयोजित होने जा रही विशाल जनसभा की तैयारियों को युद्ध स्तर पर अंतिम रूप दिया जा रहा है। जनसभा में प्रदेश उपाध्यक्ष का जोरदार स्वागत व सम्मान समारोह किया जा रहा है। जनसभा में प्रदेश उपाध्यक्ष का मार्गदर्शन मिलने का सौभाग्य मिलेगा।
    प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी अरविंद शर्मा नारहौली में जनसभा के बाद 4:30 बजे से 6:00 बजे तक पंचकुइयां, आगरा स्थित माथुर वैश्य महासभा भवन पर प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करेंगे। प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के बाद 6:30 बजे से हाउस स्थित भाजपा कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान स्वर्णकार जितेंद्र वर्मा, पवन चौहान, डॉ. आरएन शर्मा आदि भाजपा नेता मौजूद रहे।