Display bannar

सुर्खियां

आशियाना महिला समिति ने मनाया स्थापना दिवस

आगरा : आशियाना महिला समिति ने बुधवार को स्थापना दिवस आगरा क्लब में मनाया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि आकांक्षा सेवा समिति की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया ।  सर्वप्रथम स्वागत नृत्य की प्रस्तुति हुई। समिति की अध्यक्ष सरोज प्रशांत ने सभी का स्वागत किया और संक्षिप्त में आशियाना के मुख्य लक्ष्य बताए। सचिव मंजू मित्तल ने गत वर्ष की रिपोर्ट प्रस्तुत की। संरक्षिका डॉ. माया मित्तल ने कार्यक्रम का संचालन किया और प्रमिला चावला ने धन्यवाद दिया। इस अवसर पर शारदा गुप्ता, ममता बंसल, बीना पोतदार, कामिनी निगम, मनोज बल, इंदु जैन, मीरा गुप्ता,सीमा शर्मा, आरती, दयाल प्यारी, रश्मि, संगीता आदि मौजूद रही।