Display bannar

सुर्खियां

कल्याणम संस्था ने स्थापना दिवस पर किया महिलाओ के जज्बे को सलाम


आगरा : कल्याणम फाउंडेशन की ओर से पांचवा स्थापना दिवस और सम्मान समारोह का आयोजन शनिवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय परिसर स्थित जुबली हॉल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी मुकेश जैन, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष मोनिका सिंह और विवि रजिस्ट्रार संजीव सिंह ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रवज्जलित कर किया। अध्यक्ष प्रतिमा भार्गव ने बताया कि संस्था द्वारा जरूरतमंद महिलाओं को स्वरोजगार और निर्धन वर्ग के 30 बच्चों को  शिक्षा प्रदान कर रही है और संस्था के छठवें वर्ष में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन कर निर्धन वर्ग की कन्याओं का विवाह कराया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए जेल में बंद कैदियों द्वारा बनाए गए जूट के थैलों की प्रदर्शनी लगाई गई है।

    संयोजक अंशु भार्गव ने बताया कि महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में समाज मे अपना अहम योगदान देने पर प्रतिभाशाली पांच महिलाओं को सम्मानित किया। मंच पर पांच वर्षों में कल्याणम फाउंडेशन के द्वारा किए गए कार्यों की यात्रा को कठपुतली की प्रस्तुति के माध्यम से दर्शकों को दिखाया गया। समापन पर संरक्षक सरोज गौरिहार द्वारा शांति पाठ किया गया। कार्यक्रम का संचालन का श्रुति सिन्हा ने किया। धन्यवाद सचिव अलका भार्गव ने दिया। इस अवसर पर संरक्षक रजनी भार्गव, रेनू मेहता, सीमा शर्मा, दुर्गेश माहौर, संगीता जैन, डॉ. राजश्री भार्गव, शैलजा अग्रवाल, कुंतल पालीवाल, करुणा शर्मा, डॉ. हिरदेश चौधरी, डॉ सीमा सिंह, ज्ञानेंद्र कुलश्रेष्ठ आदि मौजूद रही।  


इन्हें किया सम्मानित

    शिक्षा के क्षेत्र में कुमारी पायल को शिखर मेमोरियल सम्मान, शिल्पकार के क्षेत्र में नीलम सिरसा को माधुरी अस्थाना मेमोरियल सम्मान, वकालत के क्षेत्र में नम्रता मिश्रा समाज सेवा के क्षेत्र में रेखा सिंह और पत्रकारिता के क्षेत्र में मधु सिंह को कल्याणम नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया। विलुप्त हो रही कठपुतली की कला को बढ़ावा देने के लिए राजू पपेट की टीम को विशेष सम्मान से सम्मानित किया।