Display bannar

सुर्खियां

नंदोत्सव में कान्हा के भजनों पर झूमे श्रद्धालु, गूंजे उद्घोष


आगरा। भारत विकास परिषद् संस्कार शाखा की ओर से फतेहाबाद रोड स्थित हेवेन्स गार्डन पर नंदोत्सव और राजा जनक और राजा दशरथ का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ भाविप ब्रज प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद सिंघल, जिला चेयरमैन धर्मगोपाल मित्तल, शाखा संरक्षक केशव दत्त गुप्ता, ब्रज प्रान्त के पदाधिकारी एड. बसंत गुप्ता, डॉ. तरुण शर्मा और आरएसएस के विभाग प्रचारक आनंद कुमार ने स्वामी विवेकानद जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया। अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि नंदोत्सव में सावरिया ग्रुप द्वारा हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की, मेरो गिरधर गोपाल आदि भजन गाकर दर्शकों के बीच ऐसा आनंद उत्पन्न किया मानो आज कार्यक्रम स्थल ही श्री वृंदावन धाम हो गया और इसके राजाधिराज भगवान कृष्ण, राधा रानी सहित संकीर्तन में पधार कर अपने भक्तों पर कृपा बरसा रहे हों। कृष्ण की भक्तिमय सराबोर नन्हे कान्हा के स्वरूप ने सभी का मन मोह लिया। 

    सचिव जितेंद्र बंसल ने कहा कि दयालबाग में सजने वाली जनकपुरी में राजा जनक के स्वरूप अलोक अग्रवाल और रामलीला में दशरथ के स्वरूप बने संजय मित्तल का स्वागत व सम्मान किया। धन्यवाद कोषाध्यक्ष संजय बंसल ने दिया। इस अवसर पर सारिका गोयल, उमेश बंसल, उपेंद्र शर्मा, आशीष अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, ममता गुप्ता, पूनम पाटनी, निहारिका अग्रवाल, नीतू बंसल, अनुराधा अग्रवाल आदि मौजूद रहे।