Display bannar

सुर्खियां

जो असफल होने के डर से प्रयास नहीं करते वो ही होते है नाकामयाब

  •  महर्षि दयानन्द सरस्वती का जीवन ज्ञान का प्रकाश पुंज
  • आर्य समाज कमला नगर शाखा ने वेद कथा और पांच कुण्डीय यज्ञ का किया आयोजन

आगरा। कमला नगर स्थित महर्षि दयानन्द पार्क में आर्य समाज मंदिर बल्केश्वर कमला नगर शाखा के वार्षिकोत्सव के समापन पर वृहद यज्ञ एवं वेद कथा का आयोजन किया गया। चार दिवसीय वेद कथा में सैंकड़ो की संख्या में आर्यजनो ने धर्मलाभ लिया। वाद्य यंत्र हारमोनियम के तरानों पर उठो दयानन्द के सिपाहियों समय पुकार रहा.., ए ऋषि याद आए जमाना तेरा.., मैं पत्थर पूजा ना करू मेरा ईश्वर में विश्वास.., मन मीत बसा मन में... आदि भक्ति गीतों की प्रस्तुति ने हरिद्वार से आयी प्रख्यात भजन गायिका निकिता आर्या के संकीर्तन को नयी ऊंचाई पर पहुंचा दिया|

    समापन पर जयपुर से आये मुख्य वक्ता स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने कहा कि स्वामी दयानन्द सरस्वती का जीवन ज्ञान का प्रकाश पुंज है और उन्होंने वेदों के ज्ञान से पूरी मानव जाति को प्रकाशित किया। लोगो को वेदों की ओर लौटने को प्रेरित किया। मनुष्य कोशिश करता है वो कुछ न कुछ तो जरुर हासिल कर लेता है मगर कुछ लोग बेचारे ऐसे होते हैं जो असफल होने के भय से जिंदगी भर नाकामयाब रहते हैं। जिन लोगों के संस्कार अच्छे होते हैं वो चाहे कितनी भी बुरी जगह क्यों न चले जाएं मगर वो लोग कभी अपनी अच्छाई का दामन नहीं छोड़ते। 

आर्यों ने पांच कुण्डीय महायज्ञ में दी आहुति 

    प्रातः 8 बजे चारो वेदो के मंत्रोचारण से विश्वेन्द्र आर्य पुरोहित ने करीब सौ आर्यों ने पांच कुण्डीय महायज्ञ में आहुति देकर विश्व शांति की कामना की। इस दौरान भजनोपदेशिका निकिता आर्या ने भी अपने भजनों के माध्यम से वेदों को पढ़ने के साथ ही सत्य मार्ग पर लौटने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन प्रधान वीरेंद्र कनवर ने किया। इस अवसर पर मंत्री अवनींद्र गुप्ता, प्रचार मंत्री नरेंद्र सिंघल आर्य, विवेक शास्त्री, वैध रामगोपाल, राहुल आर्य, प्रमोद जिंदल, हुकुम सिंह भारती, सीए मनोज खुराना, केपी सिंह, गोपाल प्रसाद अग्रवाल, नीलेश आर्य, मुकुल मित्तल, निशा जिंदल, मंजू गुप्ता आदि मौजूद रहे।


इन्हे मिला आर्य सम्मान 

    समापन पर आर्य समाज मंदिर की बल्केश्वर कमला नगर शाखा द्वारा समाज में उत्कृष्ट सेवा कार्य करने पर रोशनलाल गुप्ता, भगवान अग्रवाल, सतीश गुप्ता, विनय बंसल, कांता बंसल, उषा गुप्ता, सुषमा ठाकुर, माहेश्वरी दया गुप्ता, प्रेमा कनवर, रामपाल आर्य, विद्या गुप्ता, श्याम बजाज, राजकुमार राजपाल, जितेंद्र आर्य, यतेंद्र आर्य, हंसराज, राधे श्याम, राम प्रकाश और पुष्प लता को आर्य सम्मान से सम्मानित किया गया।