Display bannar

सुर्खियां

कावेरी मंदिर में सजे गोवर्धन महाराज और फूल बंगला


आगरा : कमला नगर स्थित कावेरी मंदिर में गोवर्धन पूजा के अवसर पर भव्य फूल बंगला सजाया गया | भक्तों ने गोवर्धन महाराज की आराधना कर पुण्य लाभ कमाया। कावेरी मंदिर प्रांगण में विशाल गोवर्धन सजाया गया जिसके दर्शन पाने को भक्तों में होड़ सी दिखाई दी। सभी ने उसकी सात परिक्रमा लगाकर उपासना की और खील, बताशों से भोग लगाया गया। मैं तो गोवर्धन कूं जाऊं मेरे मीत.., श्री गोवर्धन महाराज, तेरे माथे मुकुट विराज रहो आदि लोक गीत गूंजते रहे। 

 मैं तो गोवर्धन कूं जाऊं मेरे मीत...

संयोजक गिरीश चंद्र गुप्ता ने बताया कि अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया गया। श्रद्धालुओं ने गोवर्धन महाराज के जयघोषों के साथ परिक्रमा लगाई और जनकल्याण की कामना की। मंदिर को दीपावली पर्व पर रंग बिरंगी विधुत झालरों से सजाया गया तो मंदिर दूधिया रोशनी की सजावट से जगमग हो उठा। देर रात तक मंदिर जय गोवर्धन के जयकारों से गूंजता रहा। इस अवसर पर प्रमुख रुप से राकेश खंडेलवाल, रविंद्र अग्रवाल, विजय कुमार अग्रवाल, सतीश कुमार पंधीजा, अतुल बंसल, आरके श्रोत्रिय राकेश कुमार अग्रवाल, कन्हैया लाल अग्रवाल, राकेश मोहन, संजय तिवारी, गोविन्द अग्रवाल, रामप्रकाश अग्रवाल, मनीष गोयल आदि भक्त मौजूद रहे |