Display bannar

सुर्खियां

ताज नगरी में नीलाम हुई मोहब्बत, गुप्त तहखाना बन रहे जिस्मफरोशी का अड्डा


फाइल फोटो 
आगरा : देह व्यापार के लिए सुर्खियों में रहने वाले सेब का बाजार से युवतियों को निकालकर लाना आसान नहीं है। यहां कोठों में बने तहखानों में पल भर में युवतियां गायब हो जाती हैं। इन कोठों पर पुलिस ने दर्जनों बार छापे मारे लेकिन उनका कुछ भी पता नहीं चलता। इस बदनाम बाजार में युवतियों को छिपाने का खास इंतजाम है। वहीं गुरुवार को पुलिस ने तीन कोठों पर छापेमारी की लेकिन 6 लड़कियां ही मिली| पुलिस ने छापा मारा तो एक मुंबई की युवती बरामद हुई। युवती का कहना था कि उसे उसके प्रेमी ने मोहब्बत में फंसाकर उसे ताजमहल दिखाने लाया। ताज दिखाने बहाने उसने यहां उसकौ सौदा कर दिया। पकड़ी गई दो नाबालिग लड़कियों को यहां हार्मोन का इंजेक्शन लगाकर वक्त से पहले जवान कर दिया गया। दिल्ली की एनजीओ रेस्क्यू फाउंडेशन को सूचना मिली थी कि आगरा के कश्मीरी बाजार में नाबालिग लड़कियों को बंधक बनाकर देह व्यापार कराया जा रहा है। लेकिन बुधवार को छापा मारने के बाद एनजीओ के सदस्य भी हैरान रह गए। पुलिस ने अलमारी के अंदर की तरफ घुस कर ऊपर की तरफ देखा तो लकड़ी का तख्ता दिखा। तख्ता उठाया तो वह तहखाना था। अंदर अंधेरा था, पुलिस ने टॉर्च जलाकर देखा तो आंखे फटी रह गई। अंदर एक महिला रो रही थी। बरामद हुई लड़कियों में से दो नाबालिग थी। ऐसे कई तहखाने है जो गुप्त बने हुए है| 

किशोरियों को छिपाने के लिए गुप्त है तहखाने 

सेब के बाजार के कोठों में ऐसे कई तहखाने है, जिनकी जानकारी किसी को भी नहीं। खुफिया तहखाने में युवतियों को पलक झपकते ही छिपा दिया जाता है। इसके बाद कोई कितनी भी पड़ताल कर ले, लेकिन युवतियां नहीं मिल सकती। तहखाने ढूढ़ने से नहीं मिलते है। जबकि उसी कोठे में गुप्त तहखाने बने होते हैं।