Display bannar

सुर्खियां

मोदी सरकार के दो साल-जनता का बुरा हाल : गहलोत



जयपुर : राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि भाजपा सरकार पिछले दो वषरे के कार्यकाल में हर मुकाम पर असफल रही है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सुधारों के अपने वादों में असफल रहे। गहलोत ने ट्वीट के जरिये कहा, ‘‘मोदी सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल में कालाधन वापस लाने के मामले में कुछ नहीं किया, महंगाई आसमान पर है और आम आदमी महंगाई का बोझ को सहन करना पड रहा है। सरकार ने अपने दो वर्ष के कार्यकाल में भ्रष्ट नेताओं और मुख्यमंत्रियों के खिलाफ कार्यवाही करने की हिम्मत नहीं दिखाई। जिस जनता ने भाजपा को अपना मत देकर भारी बहुमत से जीत दिलाई वह अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है।’’ पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि एक तो भाजपा अपने दो वषार्ंे को सफल सुशासन का जश्न मना रही है। वहीं जनता इसके विपरीत महसूस कर रही है, यह सरकार द्वारा अपनी बढाई करने की पराकाष्ठा है। उन्होंने कहा कि दो वषरें के जश्न से भाजपा सरकार ने जनता के धन का दुरूपयोग करने की यह जो परिपाठी शुरू की है यह पहला अवसर नहीं है। राजस्थान में भी वसुंधरा राजे सरकार ने पूर्व में वषर्गांठ के जश्न मनाने में दो बार धन का दुरूपयोग किया है।

गहलोत ने कहा कि भाजपा सरकार के दो वषरें पूरा होने का जश्न एक गाना ‘मेरा देश बदल रहा है, आगे बढ रहा है के साथ मनाया जा रहा है, क्या इस तरह का गाना जनता के परेशानियों को छुपा सकता है।