Display bannar

सुर्खियां

‪भारत‬ की पहली ‪हार्लेडेविडसन‬ ‎महिला‬ बाइकर वीनू‬ ‪पालीवाल‬ अब हमारे बीच नहीं रहीँ


‪जयपुर: लेडी‬ ऑफ द हार्ले के नाम से मशहूर जयपुर की बाइक राइडर वीनू पालीवाल की मध्यप्रदेश के विदिशा के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। वीनू 24 मार्च को हार्ले डेविडसन से देश भ्रमण पर निकली थीं, आज करीब छह बजे मध्यप्रदेश में विदिशा स्थित ग्यासपुर गांव के पास एक मौड़ पर वीनू की बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। बाइक की रफ्तार अधिक होने से वीना की हादसे में मौत हो गई है। वीनू को जिला अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया ।

180 किमी की स्पीड से करती थी बाइक ड्राइव
जयपुर की वीनू पालीवाल अपना जीवन रोमांच के साथ गुजार रहीं थी। पिछले एक साल से वे हार्ले डेविडसन 48 मॉडल से हॉग की रैली पूरी कर चुकी थी। उन्हें लेडी ऑफ द हार्ले 2016 चुना गया था। वे 180 स्पीड में इस बाइक को आसानी से ड्राइव कर लेती थी। वे एक फिल्म भी बनाने वाली थी। इस हादसे के बाद उनके साथी दीपेश का बुरा हाल है। दीपेश का कहना था कि वीनू को बचपन से ही बाइक चलाने का शौक था। इनके फादर भी बाइकिंग के शौकीन है। वीनू ने स्कूल के दिनों से 150 सीसी वाली बाइक से इस पैशन की शुरुआत की। इसके बाद इन्होंने 500 सीसी की रॉयल इनफिल्ड चलाना शुरु किया था। इसके बाद इन्होंने हार्ले डेविडसन का 48 मॉडल खरीद लिया था।

फिल्म बनाने के लिए निकली थीं इंडिया टूर पर
हार्ले डेविडसन पर वीनू 'ये है इंडिया' का फ्लैग लेकर चलने वाली थी। यह उनकी आने फिल्म का नाम था। इसके लिए उन्होंने देश भर की कई खूबसूरत तस्वीरें खींची थी और वे यह बताना चाहती थीं कि इंडिया बेहद खूबसूरत है। हार्ले डेविडसन चलाते हुए ही उनकी मौत हो गई। वीनू को भारत की पहली महिला हार्ले डेविडसन राइडर माना जाता है।

अर्पित पालीवाल की फेसबुक वॉल से