Display bannar

सुर्खियां

पढे क्या कहती है समाजवादी पार्टी की युवा कार्यकर्ता अंजलि


आज से जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काम किया है उसका मैं भी सप्पोर्ट करती हूँ। आज पुरे देश की लगभग सारी जनता यही सोच रही है की अब देश में एक नया विकास होगा देश की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी होगी। कालाधन बहुत बाहर होगा यही मैं भी मानती हूँ लेकिन ये याद रखना की पैसा तो बहुत बाहर आएगा पर कहाँ जायेगा अब ये भी देखना होगा| 

कुछ खुले से अंदर जायेगा और अंदर से ही अंदर जायेगा लेकिन देश में बदलाव क्या होता है ये देखने वाली बात होगी। देश की आर्थिक स्थिति में क्या सुधार आयेगा। अगर यहाँ बात करे तो राजनीति की तो ये होगा की सभी पार्टीयो की आर्थिक विरासत एक पार्टी के हाथ होगी अगर आप थोड़ा भी सोचे की भारत के कुछ मंत्रियो को छोड़ दे तो ऐसे कम ही मंत्री होंगे जिनके पास 50 करोड़ से कम हो अगर इतने कड़े नियम के बाद भी पैसा बाहर नही आता है तो आप खुद समझ सकते है की ये नेताओ का मिला हुआ षड्यंत है या अपने फायदे के लिए जनता को बेवकूफ बनाया जा रहा है| 

अंजली उपाध्याय,  महानगर सचिव, मु० सिं० यूथ बिग्रेड,  समाजवादी पार्टी