Display bannar

सुर्खियां

रामलाल आश्रम के बुजुर्गो ने मतदाता जागरूकता रैली निकली



आगरा : आज शुक्रवार को प्रातः प्रभात फेरी के रूप मे रामलाल आश्रम सेक्टर-10 आवास विकास कॉलोनी पर स्कूली बच्चो द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकली गयी| इस दौरान बच्चो ने आश्रम मे रह रहे बुजुर्गो के हाल चाल भी जाने| गौतम ऋषि इंटर कालेज के इंटरमेडिएट के राष्ट्रीय सेवा योजना(NSS) के छात्र-छात्राओ ने मतदान के प्रति अलख जगाने हेतु स्कूल परिसर से रामलाल आश्रम सेक्टर-10 पर पहुँच कर वृद्धो के साथ करकुंज चौराहा तक हाथो मे प्रेरक नारे लिखी तख्तियों को थामे चल रहे सभी लोगो ने सभी लोगो को विधानसभा चुनावो के लिए मतदान करने के लिए अपील की| 


बच्चो ने वृद्धजनों के साथ मिल कर आधी रोटी खाएँगे, वोट डालने जाएंगे जैसे नारे भी लगाए| प्रभात फेरी आश्रम संचालक हरी प्रसाद सारस्वत के नेत्रत्व मे निकली गयी| रैली का समापन रामलाल आश्रम पर किया गया|