Display bannar

सुर्खियां

क्या हाल मि० पंचाल सीरियल के मनिंदर सिंह हुए मीडिया से रूबरू... जाने

आगरा : क्या हाल है मि. पंचाल के अभिनेता मनिंदर सिंह उर्फ कन्हैया आगरा में अपने आवास में मीडिया से रूबरू हुए। मनेंद्र सिंह उर्फ कन्हैया ने मीडिया को अपने नए एपिसोड क्या हाल है मि. पंचाल के एपिसोड के बारे में बताया कि मेरी पांच शादियां हुई है और मेरी पांचो पत्नियों का स्वभाव अलग-अलग है, और उनके स्टार भारत चैनल में पहला सीरियल है। मनिंदर ने मीडिया को बताया कि वह इससे पहले सावधान इंडिया, सीआईडी एवं कुछ फिल्मों में अहम रोल कर चुके है। मनेंद्र सिंह उर्फ कन्हैया ने यह भी बताया कि मेरे पिता का इसमें अहम योगदान है जिसके चलते आज मैं टीवी सीरियल पर रोल कर रहा हूं। मनिंदर सिंह मूल रूप से आगरा के शहीद नगर निवासी है |


क्या है सीरियल की कहानी
एक हलके-फुल्के और मजेदार तरीके से गुदगुदाने वाली सिटकॉम ’क्या हाल मिस्टर पांचाल’ को पेश किया है। इसमें कंचन गुप्ता ने जरूरत से ज्यादा रौबदार सास और मनिंदर सिंह ने आज्ञाकारी बेटे की भूमिकाएँ निभाई हैं। शो में दिखाया गया है, कि जब एक माँ अपने बेटे के लिए 5 गुणों वाली परफ़ेक्ट बहू के लिए प्रार्थना करते हुए हार जाती है, तो इसके क्या नतीजे होते हैं। इसमें एक से बढ़कर एक मजेदार घटनाक्रम सामने आते हैं। बहू की आस वाली सास को आखिरकार अपने सवालों का जवाब तो मिलता है, लेकिन इसके पहले शो की कहानी किन-किन मजेदार मोड़ों से गुजरती है, यह देखने वाली बात होगी। 

यह सिटकॉम एक ऐसी सास की हालत को बयान करता है, जिसे 5 गुणों वाली एक बहू के बजाए एक-एक गुण वाली पाँच बहुएँ मिलती हैं। यह अनोखी स्थिति हास्य घटनाओं को जन्म देती है, जो हमें याद दिलाती हैं कि जब हम भगवान से कोई कामना करते हैं, तो हमें उसके बारे में हमेशा सावधान रहना चाहिए! हमें याद रखना चाहिए कि ’लालच बुरी बला है’ और शायद इसीलिए भगवान शिवजी कुंती देवी को 5 बहुएँ देकर ये शिक्षा देते हैं कि लालच करना कभी अच्छा नहीं होता।