 |
SOS INDIA कंपनी के निर्देशक जय घोष दुवेदी |
आगरा : ताज महोत्सव यू ही नही शहर के बड़े महोत्सव मे शुमार है इसके पीछे SOS INDIA इवैंट कंपनी के निर्देशक जय घोष दुवेदी की टीम का जबर्दस्त मेहनत व मेनेजमेंट है| यही कारण है कि लगातार चौथी बार एसओएस केयर ताज महोत्सव का आयोजन शिल्पग्राम मे कर रहा है| महोत्सव को दुलहन के रूप मे सजाया गया है साथ ही इसे तकनीकी रूप से भी आकर्षक बनाया गया है|
आइये जानते है ताज महोत्सव मे इस बार क्या है खास जो महोत्सव को अन्य आयोजनो से अलग करता है| SOS INDIA इवैंट कंपनी के निर्देशक जय घोष दुवेदी ने खास बातचीत मे बिग पेजेस को बताया कि ताज महोत्सव शहर का बड़े आयोजन है साथ ही ताज के नजदीक है तो पर्यटको का प्रमुख केंद्र रहता है इसलिए ही ये इंटेरनेशनल फेस्टिवल मे गिना जाता है| यहाँ मुख्य मंच (मुक्ताकाशी) पर सात LED वाल्स लगाई गयी है जोकि कार्यक्रम के दौरान चलती है| विशेष लाइटों के बारे मे जानना चाहेंगे तो यहाँ शार्पी लाइट, परकी लाइट जैसी अन्य लाइट है जो आपको अलग ही दिख जाएंगी| ताज महोत्सव के पहले दिन लेजर शो का आयोजन किया गया था जो हर वर्ष पसंद किए जाने वाला शो है|
 |
मुक्ता काशी मंच |
SOS Care के निर्देशक जय घोष दुवेदी का कहना है हमारी कंपनी मुनाफा न देखते हुए जनहित मे एक अच्छा प्लैटफोरम देने की सोच से ताज महोत्सव मे कार्य करती है और इसी उद्देश्य से लखनऊ महोत्सव, झाँसी महोत्सव, हिंडन महोत्सव, शिल्प हाट के साथ-साथ दिल्ली के प्रगति मैदान मे लगने वाले इन्टरनेशनल ट्रेड फैयर जैसे बड़े आयोजन भी बड़ी शालीनता व जज्बे के साथ करती है|
 |
मुख्य मंच की गैलरी |
क्या है खास ताज महोत्सव मे
सबसे पहले आपको कालाकृति के पास बुलद दरबाजे के रूप मे पहला एंटी गेट मिलेगा ऐसे ही अन्य दो गेट अलग-अलग बनाए जाएंगे| उसके बाद आप अंदर आते ही LED स्क्रीन पर मुक्ताकाशी मंच का रंगारंग कार्यक्रम की झलक देख पाएंगे | दूसरी ओर अगर आप सेल्फी लवर है तो सेल्फी पॉइंट भी बनाए गए है जो बेहद आकर्षक है| इंटीरियर डेकोरेशन का भी महोत्सव मे कोई जबाब नहीं है|
 |
सेल्फी पॉइंट |
करीब 60 कमर्शियल स्टल्स को छोड़ दे तो लगभग सभी स्टाल शिल्पियों को दी गयी है और सबसे खास बात ये है कि यहाँ अलग-अलग राज्यो के व्यंजनो का स्वाद भी आपको मिलेगा| तो चटकारे के शोकीन यहाँ आना न भूले|
 |
CCTV कंट्रोल रूम |
सुरक्षा के है कड़े इंतजाम
प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है और सभी को सतर्क रहने की चेतावनी दी गयी है वही SOS CARE इंडिया की नज़र CCTV कैमरे से सभी पर रहती है यही कारण है यहाँ लोग बिंदास हो कर घूमते है और कोई चोरी-चकारी का डर नहीं होता है| तो याद रखिएगा ताज महोत्सव मे आप SOS CARE की नज़र मे भी है|
 |
बाहर का नज़ारा |