Display bannar

सुर्खियां

ताजनगरी का दूल्हा एक हवा मे तो दूसरा हवालात मे... देखे विडियो



आगरा : किस्सा कुछ यूं बना की एक तरफ दूल्हे ने दुल्हन को हवा मे सैर कराई दूसरी ओर दुल्हन ने दूल्हे को हवालात की| दोनों ही घटनाओ का केंद्र बिन्दु रहा कान्हा का ब्रज क्षेत्र... आइये अब आपको विस्तार से रूबरू कराते है  


दूल्हे को हवालात मे ले जाती पुलिस 
  पहला किस्सा आगरा के शाहगंज क्षेत्र का है जहां मंगलवार रात को स्टेज पर जयमाला डालने से पहले दूल्हे को मिर्गी का दौरा पड़ गया। बराती किसी तरह उसे होश में लाए, लेकिन तब तक दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। तभी इस्स पर तो दूल्हे राजा बिफर गए और दुल्हन के भाई को जान से मारने की धमकी भी दे डाली और बोला की अब बरात को वापस नहीं ले जाएंगे। 12 घंटे बाद पुलिस दूल्हे को पकड़कर ले गई। वहीं पंचायत के बाद दुल्हन का बस्ती के ही एक युवक से रिश्ता तय कर दिया गया। समझोते के बाद दूल्हे से माफी मँगवा कर पुलिस ने छोड़ दिया |

हेलिकॉप्टर के इंतजार मे दुल्हन 
दूसरा किस्सा है मथुरा के वृंदावन के पास तेहरा गांव निवासी दुल्हा श्याम सुंदर सिंह पुत्र मान सिंह की शादी आगरा के शमसाबाद रोड स्थित चमरौली गांव के देवी सिंह की बेटी का तो क्या था ये पल कुछ खास बनाना है तो कुछ तो खास करना ही था | हॉट एयर बैलून में जयमाल की रश्म हुई थी। 

गुरुवार को भी अपनी दुल्हन की पहली विदाई को यादगार बनाने को एट दुल्हे ने उसे आसमान की सैर कराई। यह सैर हेलीकॉप्टर से आगरा से मथुरा के बीच कराई। जिसके लिए दूल्हे ने दुल्हन की विदाई मे हेलीकॉप्टर बूक करने में 4.50 लाख रुपये खर्च किए। 


हेलीकॉप्टर करीब दो घंटे के लिए बुक किया गया था। 11.28 बजे उसका हेलीकॉप्टर मथुरा से रवाना हुआ। लगभग आधा घंटे के बाद हेलीकॉप्टर शमसाबाद रोड स्थित जॉन मिल्टन स्कूल के पास बने हेलीपैड पर पहुंचा। वहां पर हेलीकॉप्टर देखने को स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी रही।