Display bannar

सुर्खियां

पंजाब और हरियाणा में पूरे जोश और उमंग के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

चंडीगढ़ : पंजाब, हरियाणा और उनकी संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में आज कड़ी सुरक्षा के बीच स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। अधिकारियों ने कहा कि देशभक्ति के जज्बे और उत्साह के बीच दोनों राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्र में जिला मुख्यालयों, शिक्षण संस्थानों और अन्य जगहों पर ध्वजारोहण समारोहों का आयोजन किया गया। अधिकारियों ने यहां कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह यहां शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।

स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को भी इस मौके पर याद किया गया। पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक वी पी सिंह बदनौर ने यहां एक समारोह में तिरंगा फहराया जबकि हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने पंचकुला में ध्वजारोहण किया। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने गुरदासपुर में राज्य स्तरीय समारोह में तिरंगा फहराया। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गुरूग्राम में राष्ट्रध्वज फहराया। राज्य के सभी हिस्सों से उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।