Display bannar

सुर्खियां

धड़ल्ले से हो रहा अवैध बहुमंजिला बिल्डिंगों का निर्माण...देखें विडियो




आगरा : आगरा विकास प्राधिकरण की अनुमति के बिना धड़ल्ले से बिल्डिंगों का निर्माण किया जा रहा है। इतना ही नहीं प्रतिबंधित क्षेत्रों में भी अवैध निर्माणों की फेरिस्त लम्बी हो चुकी है। सफेद पोश और प्राधिकरण के अधिकारियों की मिली भगत से ये खेल खेला जा रहा है।

आपको बता दें, न कोई नक्शा न कोई विभाग द्वारा अनुमति बावजूद इसके आगरा में आकाश चूमती अवैध बहुमंजिला बिल्डिंगों का निर्माण किया जा रहा है। जबकि अवैध निर्माणों पर चैकसी के लिए ज्यादातर विभागों में क्षेत्र वार अधिकारी तैनात है। इस सबके बाद भी अवैध निर्माण रूकने का नाम नहीं ले रहे है। यहां तक की आगरा में कई ऐसे इलाके है जहां निर्माण के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबंधित क्षेत्र भी शामिल है। जहां संबधित अथुरिटी से एनओसी लेने के बाद ही निर्माण या पुर्ननिर्माण किया जा सकता है। लेकिन नियमों की धज्जियां उड़ा लोग अवैध निर्माण करने में लगे है। ऐसा ही एक मामला थाना शाहगंज के खेरिया मोड़ के अर्जुन नगर तिराहे का है। जहां भारद्वाज हॉस्पिटल के नाम से बिल्डिंग का निर्माण बिना नक्शा पास कराये किया गया। जब इस मामले पर हमारी टीम ने एडीए सचिव से सवाल किया तो एडीए सचिव ने तत्काल सीलिंग की कार्रवाई की आदेश दे कार्रवाई। एडीए सचिव हरीराम का कहना था कि अवैध निर्माण करने वाले के साथ साथ दोषी अधिकारियों पर भी कड़ी कार्रवाई की जायेगी। 

देखे विडियो...