Display bannar

सुर्खियां

चिन्मयानंद बापू के प्रचार रथ को दिखायी समाजसेवी मुरारी लाल गोयल ने हरी झंडी



आगरा : आज चिन्मयानंद बापू के प्रचार रथ को शास्त्री पुरम से रवाना करके भागवत कथा के प्रचार के लिए शुरुआत की गयी| विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट की ओर से दहतोरा के मैदान शास्त्रीपुरम पर 11 जनवरी से राष्ट्रीय संत श्री चिन्मयानंद महाराज के मुखारविंद से होने जा रही श्रीमद् भागवत कथा व अमृत महोत्सव की जानकारी जन जन तक पहुंचाने के लिए विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट की ओर से प्रचार वाहन की व्यवस्था की गई है। बुधवार को ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों ने कथा स्थल से दो प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर शहर व कथा स्थल के आस पास के क्षेत्रों के लिए रवाना किया।


इन प्रचार वाहन के माध्यम से लोगों तक श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन की जानकारी पहुंच सके और लोग बापू चिन्मयानंद महाराज को सुनने के लिए और श्रीमद् भागवत कथा का रसपान लेने के लिए कथा स्थल तक पहुंच सकेंगे। ट्रस्ट के जिला अध्यक्ष मुरारी लाल गोयल ने बताया कि 11 जनवरी से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होने जा रहा है। बापू चिन्मयानंद महाराज इस कथा का रसपान लोगों को कराएंगे। जिसकी जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए आज प्रचार वाहनों को रवाना किया गया है।

ये रहे मौजूद 
सुमन गोयल, मनोज गुप्ता, केएम सिंघल, राकेश गुप्ता, विजय वर्मा, चेतन शर्मा, रोहित बंसल, रवि बंसल, राकेश शर्मा, पद्मा अग्रवाल