आगरा : पंजाबी सभा मारुति स्टेट इकाई द्वारा सोमवार को मंगलम विहार विवाह स्थल पर लोहड़ी मेले का आयोजन किया गया| जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों में महिलाओं व बच्चों ने लोकगीतों पर नृत्य कर समा बांध दिया| कलाकार निशु मल्होत्रा ने अपने भजनों से कार्यक्रम को भक्ति में कर दिया| मारुति स्टेट कार्यकारिणी द्वारा कार्यक्रम में बुजुर्गों, नवजात शिशुओं एवं नव विवाहित जोड़ों का सम्मान किया गया| कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रविंद्र सचदेवा रहे और कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्व प्रकाश कपूर ने की| संचालन जगदीश बत्रा ने किया| कार्यक्रम में प्रमुख रुप से रोहित कत्याल, राजकुमार भसीन, सतीश अरोड़ा, मुकेश चावला, रोहित कत्याल, राजीव अरोड़ा आदि प्रमुख रुप से मौजूद रहे|
भौकाल खबर
