Display bannar

सुर्खियां

जानिए कैसे हुई अचानक अभिनेत्री श्रीदेवी की मौत


मुंबई : बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार कही जाने वाली अभिनेत्री श्रीदेवी का निधन हो गया है। दुबई में शनिवार रात एक पारिवारिक समारोह में उनका हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनकी मौत के वक्त उनके पति बोनी कपूर और बेटी खुशी उनके साथ थीं। जबकि बड़ी बेटी मुंबई में ही हैं। उनके परिवार के सदस्यों से मिली जानकारी के अनुसार 54 वर्षीय श्रीदेवी को शनिवार रात करीब 11 बजे उन्हें हार्ट अटैक आया और उनका निधन हो गया।

श्रीदेवी के निधन की खबर उनके परिवार के सूत्रों के द्वारा सबसे पहली दी गई है। अपनी अदाओं और जबरदस्त अभिनय से भी को दीवाना करने वाली श्रीदेवी का जन्मदिन 13 अगस्त 1963 को तमिलनाडु के शिवकाशी में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत महज चार साल की उम्र में तमिल फिल्म कंधन करुणई से की थी। इसके बाद वह दक्षिण भारत के सिनेमा में बाल कलाकार के रूप में काम करने लगीं।