Display bannar

सुर्खियां

क्या था आगरा से श्रीदेवी का कनेक्शन... जाने

आगरा : श्रीदेवी के निधन की खबर उनके परिवार के साथ-साथ आगरा मे भी उनके चाहने वालों के चहरे पर मायूसी छायी हुई है| अपनी अदाओं और जबरदस्त अभिनय से जिसने सभी को दीवाना किया हो और वो अचानक इस दुनिया से विदा ले ले तो आगरावासियो के लिए ये गहरे शोक की बात इस लिए भी है क्योकि लोकसभा चुनावो के दौरान वर्ष 2014 मे फ़तेहपुर सीकरी से चुनाव लड़ रहे राष्ट्रीय लोकदल से प्रत्याशी अमर सिंह के चुनाव प्रचार मे शामिल हुई थी जिसमे उन्होने अपने पति बोनी कपूर के साथ रोड शो भी किया था| फ़तेहपुर सीकरी की जनता ने फिल्मों मे अपना जलवा बिखेरने वाली श्री देवी को खूब प्यार दिया था और इसी कारण श्री देवी का आगरा से दिल का कनेक्शन है| 8 अप्रैल 2014 को आगरा मे परिवार के साथ एक दिन के चुनावी प्रचार मे अपने पति बोनी कपूर के साथ आई थी| 
File Photo
आपको बता दे, श्रीदेवी का जन्मदिन 13 अगस्त 1963 को तमिलनाडु के शिवकाशी में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत महज चार साल की उम्र में तमिल फिल्म कंधन करुणई से की थी। इसके बाद वह दक्षिण भारत के सिनेमा में बाल कलाकार के रूप में काम करने लगीं।

फोटो साभार : गौरव धवन, फेसबुक वाल