Display bannar

होली के हुल्लड़ मे सराबोर हुए विदेशी... देखे विडियो


आगरा : आज ताज के साये कलाकृति में होली का खूब रंग जमा, जिसमें विदेशी पर्यटकों ने खूब रंग खेला। विदेशी बड़े उत्साह के साथ ढोल और गानों की धुन पर जमकर नाचे। होली के रंग में इनकी मस्ती देख हर कोई दंग रह गया। भांग और ठंढई ने विदेशियों की होली की मस्ती और बढ़ा दी। ब्रज की होली पूरे विश्व में खास है। इस होली को हर साल हजारों पर्यटक देखने आते है। होली के दिन चारो तरफ रंगो की बरसात हो रही है। ऐसे में कोई भी पर्यटक अपने को रंग में सराबोर होने से कैसे रोक सकता है। आज ताजनगरी में दो सौ विदेशी मेहमान आए। कलाकृति में मथुरा की होली से लेकर राजस्थान और मुंबई की होली के रंग में रगे नजर आए। 


जमकर थिरके विदेशी
रंग-गुलाल से रंगे विदेशियों ने ताजनगरी की होली का जमकर आनंद उठाया। होली के गानों पर विदेशी मेहमानों खास तौर पर युवतियो ने जमकर डांस भी किया। कलाकृति के मैदान में सब झूमते नजर आये। इस मैदान पर पर यूरोप और यूएस के करीब 200 मेहमान सिर्फ इस त्यौहार को मनाने आये थे। हेग से आयी विदेशी महिला पर्यटक ने बताया उनका होली खेलना सपना था जो आज पूरा हुआ। 

Post Comment