आगरा के मलपुरा थाने के पास खुद को आरएसएस कार्यकर्ता बताने वाले एक शख्स ने भीड़ पर फायरिंग कर दी। गोली दो लोगों को लगी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है दो दिन पहले मलपुरा थाने के बरार गांव में दो पक्ष के बच्चों में विवाद हो गया था। विवाद को खत्म कराने के लिए दो दिनों से पंचायत चल रही थी।
मंगलवार सुबह भी पंचायत बुलाई गई थी। जिसमें प्रधानपति योगेश भी पहुंचा थे। पंचायत के दौरान एक पक्ष का विवाद योगेश से हो गया। उसने थाने में कहा कि जिस लड़की से छेड़खानी हुई है, उसकी ओर से आया हूं। मुकदमा लिखा जाए। तभी वहां मौजूद भीड़ ने उसका विरोध करना शुरू कर दिया।
इसके बाद पुलिस ने भीड़ को थाने से खदेड़ दिया। आरोप है कि खुद को आरएसएस कार्यकर्ता बताने वाले अजीत नगला नाम के शख्स से गोली चला दी। गोली धर्मवीर पुत्र गंगा सिंह और गंजू को लगी। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। आनन-फानन में पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
Post Comment