Display bannar

महिला आयोग की सदस्या ने इन 11 लोगो की सुनवाई... जाने



आगरा : वर्तमान सरकार महिलाओं के शसक्तिकरण के लिए निरन्तर प्रगतिशील है। महिलाओं से सम्बन्धित प्रत्येक शिकायत का निराकरण करने लिए राज्य महिला आयोग द्वारा कार्य किया जा रहा है। ये विचार राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती सुमन चतुर्वेदी ने सर्किट हाउस में पीड़ित महिलाओं की समस्या सुनते हुए व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं को व्यापक स्तर पर अधिकार प्राप्त है। महिलाओं का साहस के साथ सभी समस्याओं के निराकरण हेतु कदम उठाने चाहिए।  

इनकी हुई सुनवाई 
महिला आयोग सदस्य ने सर्किट हाउस में कमला देवी पत्नी स्व0 अशोक कुमार निवासी माढई थाना शिकोहाबाद, श्रीमती पूनम पत्नी श्री शेर सिंह अर्जुन नगर, श्रीमती पूजा पत्नी श्री जय सिंह, राधानगर टीला टेढ़ीबगीया थाना एत्मादोला, अलका शर्मा, पत्नी कुलदीप शर्मा टीला गोकुल पुरा आगरा, नीतू यादव पुत्री मुकेश यादव  मोहल्ला गड़रिया थाना सिरसागंज फिरोजाबाद, श्रीमती रूपम साक्षी पत्नी गुड्डू बलकेश्वर कालोनी आगरा,  मालती शर्मा  बल्केश्वर कालोनी आगरा, अंगूरी देवी पुत्री स्व0 श्री धाधूराम आवास विकास कालोनी सिंकन्दरा आगरा, दयाशंकर पुत्र स्व0 श्री हुकम सिंह आगरा,  अखलाक पुत्र श्री अलीमुद्दीन तिलक बाजार कोतवाली आगरा सहित 11 केसों की सुनवाई करते हुए उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये की शासन मंशा के अनुसार महिलाओं से सम्बन्धित मामलों का निस्तारण यथा   शीघ्र किया जाये उन्होंने कहा कि महिलाओं से सम्बन्धित मामलों में लापरवाही करने वाले अधिकारियां के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।  

ये रहे मौजूद        
इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी लवकुश भार्गव अधीक्षिका राजकीय सम्प्रेक्षक गृह उर्मिला गुप्ता, महिला थानाध्यक्ष, विपिन चौधरी, समाज कल्याण विभाग के साथ अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Post Comment