Display bannar

सुर्खियां

दो मंजिल का घर हो रहा सोशल मीडिया पर खूब वाइरल... जाने क्यों

मोहित पाल, आगरा


दिल्ली : दो मंजिला बने इस घर में एक बेडरूम, एक किचन, बाथरूम, सीढ़ी और छत है| इसका किराया 3500 रुपये महीने है| फिलहाल यह घर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन चुका है और इसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग आ रहे हैं| देश की राजधानी दिल्‍ली का सबसे छोटा घर (the Smallest House of Delhi) लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गया है | बुराड़ी इलाके में बने छह गज के इस छोटे से मकान को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आ रहे हैं| आसपास के लोगों का भी कहना है कि यह घर काफी लोकप्रिय हो चुका है| यहां आने वाले लोग इसकी तस्‍वीरें खींचकर ले जाते हैं| 


खास बात है कि इस मकान में एक बेडरूम, एक किचन, बाथरूम, सीढ़ी और छत है| इसे इस तरह डिजाइन कर बनाया गया है कि ग्राउंड फ्लोर पर सीढ़ी और बाथरूम है| यहां से ऊपर चढ़ते हैं तो पहले मंजिल पर एक बेडरूम है| दूसरे मंजिल पर एक किचन है और फिर खुली छत है| इस घर में रहने वाली पिंकी बताती हैं कि इसे बेहद खूबसूरत तरीके से बनाया गया है| यह महज छह गज में बना है| पूरे घर में ऊपर से नीचे तक मार्बल बिछाया गया है| वो इस घर में अपने पति और दो बच्‍चों के साथ रहती हैं| पूरे परिवार को इतने छोटे से घर में रहने में कोई परेशानी नहीं होती|