Display bannar

सुर्खियां

सोनम कपूर की फिल्म द जोया फैक्टर के ट्रेलर पर कुछ ऐसा है फैंस का रिएक्शन

नेहा शर्मा, दिल्ली 


मुंबई : सोनम कपूर की फिल्म द जोया फैक्टर का ट्रेलर आ गया है जिसका इंतजार फैंस को बहुत समय पहले से था | पिछले कुछ दिनो फिल्म के पोस्टर और टीजर को रिलीज किया गया था| बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी जबरदस्त है | पोस्टर्स में आप सोनम को क्रिकेट के अवतार में देखेंगे इन पोस्टर्स के अलावा दुलकर सलमान के साथ सोनम का एक रोमांटिक पोस्टर भी सामने आया है | फिल्म में सोनम कपूर के अपोजिट साउथ के स्टार दुलकर सलमान हैं | एक्टर अंगद बेदी और संजय कपूर भी फिल्म के महत्वपुर्ण किरदारों में शामिल हैं | फैंस इस कदर दीवाने हो गऐ है कि पोस्टर लॉन्च के समय की फोटो शेयर कर अपनी खुशी जता रहे है।