Display bannar

सुर्खियां

रांची में दहाड़ेंगे आगरा के पहलवान


आगरा। ताजनगरी में हुई दो दिवसीय सबजूनियर चेम्पियनशिप में आगरा के पहलवानों ने दो गोल्ड और 4 ब्रोंच मैडल जीतें। शनिवार को एकलव्य स्टेडियम में कोच व अन्य लोगों ने उनका सम्मान व पुरस्कार देकर हौसला अफ़जाई की। गोल्ड प्राप्त करने वाले दोनों पहलवान झारखंड के रांची में अपने दाव-,पेंच दिखाएंगे। बता दें कि 7 से 8 अप्रैल को बरारा गांव में विद्यारंभम एकेडमी में हुई उत्तर प्रदेश सबजूनियर चेम्पियनशिप में आगरा के अभिषेक ने 45 किग्रा वजन और चित्रांशु राज ने 48 किग्रा वजन फ्री स्टाइल में स्वर्ण पदक और धर्मवीर ने कांस्य पदक जीता। निखिल ने 51 किग्रा वजन और  यशोवर्धन ने 110 किग्रा वजन ग्रीको रोमन कुश्ती में कांस्य पदक जीता। वही महिला वर्ग में गामिनी ने 53 किग्रा वजन फ्री स्टाइल में कांस्य पदक जीता। 

इन्होंने किया सम्मान

रविवार शाम को एकलव्य स्टेडियम में पदक विजेता पहलवानों का सम्मान समारोह रखा गया। जिसमें लेफ्टिनेंट नेत्रपाल सिंह चाहर ने नेशनल जाने वाले दोनों पहलवानों का खर्चा वहन करने की बात कही। सुरेश महाजन और रामलाल यादव ने सभी खिलाड़ी को स्पोर्ट सामग्री देकर पुरूस्कृती किया। मौके पर मौजूद सभी लोगों ने कोच पुष्पेंद्र सिंह को बधाई दी। उन्होंने कहाँ कि कोच की मेहनत रंग लाई है। कोच ने कहा कि भविष्य आगरा की कुश्ती देश लेवल पर जिले का नाम रोशन करेगी।