Display bannar

सुर्खियां

मन्नतें फाउंडेशन ने जरूरतमंद बच्चो को वितरित की शिक्षण सामग्री


आगरा। कालिंदी विहार स्थित कांशीराम आवास में शिक्षा से अभावग्रस्त रह रहे निर्धन व जरूरतमंद बच्चो को बुधवार को मन्नतें फाउंडेशन के संरक्षक विनय चौधरी के जन्मदिवस पर लगभग पचास बच्चो को संस्था की ओर से स्टेशनरी वितरित की गई। नई किताब कॉपी पा कर बच्चो के चहरे खुशी से खिल उठे। संस्था के वरिष्ठ संरक्षक डॉ. विजय किशोर बंसल ने कहा कि हमारी संस्था सदैव शिक्षा के प्रति लोगो जागरूक करती है और धन के अभाव में बच्चो की पढ़ाई में आ रही कठनाइयों को दूर करती है। 

    संस्था अध्यक्ष गौरव धवन ने कहा कि विंग्स ऑफ ड्रीम्स अभियान के तहत चाइल्ड राइट्स एक्टिविस्ट नरेश पारस द्वारा ऐसे बच्चो को साक्षर करने की मुहिम के चलाई जा रही है। बच्चो के परिजन आर्थिक तंगी कारण किताब कॉपी नही खरीद पा रहे है और बच्चो को शिक्षण सामग्री की जरूरत है ये जानकारी संस्था के सदस्य डॉ. मनीष कुमार को दी गयी। इस पर संरक्षक विनय चौधरी के निर्देशन पर बच्चो को स्टेशनरी वितरित की गई।