Display bannar

सुर्खियां

गौ सेवा : भाविप समर्पण के सदस्यों ने चारा खिला कर लिया गौ माता का आशीर्वाद


आगरा : संस्कृति माह के अंतर्गत भारत विकास परिषद् 'समर्पण' शाखा की ओर से फाउंडरी नगर स्थित श्री राधा कृष्ण गौशाला में गुरुवार को संस्था के पदाधिकारियो ने गौ सेवा की | सर्वप्रथम गौ माता की पूजा के उपरांत चोकर, हरा चारा, हरी सब्जी, चना दाल, गुड़ आदि खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त किया | अध्यक्ष संजीव दौनेरिया ने गाय के ऐतिहासिक एवं पौराणिक महत्व को बताते हुए गाय से दैनिक जीवन में प्राप्त किए जाने वाले लाभों के बारे में जानकारी दी। गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए गाय से जैविक उत्पाद जैसे गौ धूपबत्ती, फिनायल और जैविक उर्वरक के उत्पादकों को बढ़ाने को प्रेरित किया।

    सचिव नितिन गोयल ने कहा कि गोवंश जिसमे गाय और बैल दोनो ही शामिल है इन पर कभी भी क्रोध नही करना चाहिए | गौ में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास है। कार्यक्रम का संचालन रामस्वरूप मित्तल एवं गौरव गोयल ने किया | इस अवसर पर जिला उप चेयरमैन अखिलेश भटनागर, कोषाध्यक्ष समीर जैन, महिला संयोजिका संगम सिंघल, दीपक जैन, विमल मित्तल, राहुल वर्मा, निशी दौनेरिया, लवली जैन, सोनम मित्तल, रिंकी अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, रोहित गर्ग, उमंग गोयल, संदीप मित्तल, शुभम दौनेरिया आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे |