Display bannar

सुर्खियां

विजय क्लब बना गोकुल धाम, कृष्ण का रूप धर बच्चों ने बिखेरी मुस्कान

संस्कार भारती मध्य क्षेत्र ने आयोजित किया कृष्ण सज्जा महोत्सव

आगरा : संस्कार भारती हमारी संस्कृति व संस्कार को बचाने के लिए बेहतर प्रयास कर रही है। इससे छोटे बच्चों को अपने संस्कार को लेकर जानकारी मिलती है। यह बातें विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने विजय नगर स्थित विजय क्लब में संस्कार भारती मध्यक्षेत्र की ओर से आयोजित कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता को संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, प्रांतीय संरक्षक आलोक आर्य और अध्यक्ष दीपक गोयल ने श्रीकृष्ण के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। तीन वर्गों में आयोजित हुई श्री कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता में नवजात से सात वर्ष तक के बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान बॉलीवुड के बाल कलाकार गौरांश शर्मा का जोरदार अभिनंदन संस्कार भारती के पदाधिकारियों ने किया।

    संरक्षक राज बहादुर राज ने कहा कि संस्कार भारती ने जिस प्रकार बॉलीवुड के बाल कलाकार गौरांश शर्मा का अभिनंदन कर उत्साह बढ़ाया है। इससे अन्य बच्चों के अंदर भी नई ऊर्जा का संचार होगा। इस कृष्ण रुप सज्जा प्रतियोगिता में सभी बच्चे कृष्ण के मनमोहक स्वरूप में पहुंचे। मंत्री नितेश अग्रवाल ने कहा कि प्रतियोगिता में नन्हे-मुन्ने कुल 60 बच्चों ने भाग लिया और बच्चों के साथ उनकी माताओ ने श्रीकृष्ण पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लिया। निर्णायक की भूमिका में नीरजा वाजपेयी और गीता गुप्ता रही। संचालन सीए विवेक अग्रवाल और पल्लवी अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपाध्यक्ष धर्मेंद्र गर्ग, सहमंत्री निखिल अग्रवाल, पुष्किन बंसल, शानवी आर्य, मनीष बंसल, अजय तोसनीवाल, विनोद गुप्ता आदि मौजूद रहे।

ये रहे प्रतियोगिता के विजेता

    0-1 वर्ष वर्ग में अश्वी अग्रवाल प्रथम, अभय अग्रवाल द्वितीय और मानवी सिंह तृतीया रही। 1 से 3 वर्ष वर्ग में अव्यान अग्रवाल प्रथम, अर्नित बंसल द्वितीय, यतिका गर्ग और समरित गुप्ता तृतीया रहे। 3 वर्ष से 7 वर्ष वर्ग में अविका जैन प्रथम, अनवी गुप्ता द्वितीय और परी शर्मा तृतीया स्थान पर रही।